कंप्यूटर कीबोर्ड का उपयोग करते समय हमें कंप्यूटर कीबोर्ड की जानकारी होनी चाहिए। कंप्यूटर कीबोर्ड (Computer Keyboard) एक महत्वपूर्ण इनपुट उपकरण है। कंप्यूटर में सूचना टाइप करने के लिए कीबोर्ड computer keyboard का उपयोग किया जाता है।
Table of Contents
कीबोर्ड कुंजी । कंप्यूटर कीबोर्ड की जानकारी (Computer Keyboard Buttons) :-
1. एन्टर बटन (Enter Key) :-
एन्टर कुंजी का उपयोग टाइप करते समय नीचे की पंक्ति में जाने के लिये होता हैं।
2. कॅप्स लॉक (Caps Lock) :-
कॅप्स लॉक कुंजी का उपयोग कॅपिटल और स्मॉल लेटर्स में अक्षर टाइप करने के लिए होता हैं।
3. नम लॉक (Num Lock) :-
नम लॉक कुंजी का उपयोग टाइप करते समय अंक का उपयोग करने के लिए होता हैं।
4. स्पेस बटन (Space Button) :-
स्पेस कुंजी का उपयोग दो अक्षरों के बीच में जगह छोड़ने के लिए होता हैं।
5. बॅक स्पेस (Back Space) :-
बॅक स्पेस का उपयोग टाइप किये हुए अक्षर मिटाने के लिए होता हैं।
6. शिफ्ट बटन (Shift Button) :-
शिफ्ट कुंजी का उपयोग कीबोर्ड कुंजीयों में कुंजी के उपर की तरफ दिया हुआ अक्षर टाइप करने के लिए होता हैं।
7. नेव्हिगेशन बटन-(Navigation Key) :-
नेव्हिगेशन कुंजी का उपयोग टाइप करते समय कर्सर स्थिति बदलने के लिए होता हैं।
8. डिलीट बटन (Delete Button) :-
डिलीट कुंजी का उपयोग टाइप करते समय दाईं ओर के अक्षरों को मिटाने के लिए, या किसी फाईल, फोल्डर इत्यादि को डिलीट करने के लिए होता हैं।

कीबोर्ड कुंजीयों के उपयोगानुसार नाम । function of keyboard keys
कीबोर्ड का उपयोग करते समय, हम कीबोर्ड की विभिन्न कुंजीयों का उपयोग करते हैं। इन कुंजीयों के उपयोग के अनुसार कुछ नाम हैं।
कीबोर्ड की कुंजीयों के उपयोगानुसार नाम इस प्रकार हैं।
टाईपरायटर किज् (Typewriter Keys) :-
कुंजीपटल में टाइपराइटर कुंजीयों को जानकारी टाइप करने के लिए उपयोग किया जाता है। इन कुंजीयों पर A से Z अक्षर, और 0 से 9 अंक शामिल होते है।
टॉगल किज् (Toggle Keys) :-
कैप्स लॉक, नम लॉक और स्क्रॉल लॉक कुंजीयों को टॉगल किज कहते हैं। इन किज में ऑन-ऑफ फंक्शन का उपयोग होता है। अर्थात् इन कुंजीयों का उपयोग करते समय कीबोर्ड पर स्थित लाइट ऑन-ऑफ होती है।
फंक्शन किज् (Function Keys) :-
की-बोर्ड पर F1 से F12 तक के कुंजीयों को फ़ंक्शन किज् कहा जाता है। फंक्शन किज का उपयोग कंप्यूटर्स में शॉर्टकट कामों के लिए होता है।
नेव्हिगेशन किज् (Navigation Keys) :-
नेव्हिगेशन किज् का उपयोग किसी फ़ाइल में पृष्ठ को उपर-नीचे नेविगेट करने के लिए किया जाता है। या पृष्ठ में कर्सर का स्थान बदलने के लिए होता है।
न्यूमेरिक किज् (Numeric Keys) :-
टाईप करते समय अंको का उपयोग करने के लिएं न्यूमेरिक किज् इस्तेमाल होती है।
कॉम्बिनेशन किज् (Combination Keys) :-
कंप्युटर पर काम करते समय कुछ वक्त आप एक से अधिक कुंजीयों का उपयोग करते हैं। कॉम्बिनेशन किज यह अन्य कुंजीयों के साथ मिलकर काम करते हैं। इनमें कंट्रोल, अल्ट, शिफ्ट, और डिलीट कुंजीयां शामिल होती हैं।
स्पेशल पर्पोस किज् (Special purpose Keys) :-
स्पेशल पर्पस कीज़ कम्प्यूटर में विशेष कार्य के लिए उपयोग की जाती है।
होम किज् (Home Keys) :-
होम कुंजी का उपयोग किसी फाइल में टाइप करते वक्त कर्सर को पंक्ती के शुरुआत में लाने के लिए होता हैं।
एन्ड किज् (End Keys) :-
एन्ड कुंजी का उपयोग किसी फाइल में टाइप करते वक्त कर्सर को पंक्ती के आखिर में ले जाने के लिए होता हैं।
पेज-अप किज् (Page Up Keys) :-
पेज-अप कुंजी का उपयोग किसीफाइल में टाइप करते वक्त कर्सर को पेज के शुरुआत में यानि उपर के तरफ लाने के लिए होता हैं।
पेज-डाऊन किज् (Page Down Keys) :-
पेज-डाऊन कुंजी का उपयोगकिसी फाइल में टाइप करते वक्त कर्सर को पेज के आखिर में यानि नीचे के तरफ लाने के लिए होता हैं।
प्रिंट-स्क्रीन किज् (Print Screen) :-
प्रिंट-स्क्रीन कुंजी का उपयोगकंप्युटर स्क्रीन कॅप्चर करने के लिए होता हैं। कंप्यूटर पर काम करते समय कोई जानकारी प्रिंट-स्क्रीन कुंजी द्वारा कैप्चर करके उसे पेंट, वर्ड, इत्यादि में पेस्ट किया जा सकता है।

कीबोर्ड फंक्शन कुंजीयों का उपयोग । Use of Keyboard Function Keys
कीबोर्ड पर फ़ंक्शन कुंजियां कंप्यूटर पर शॉर्टकट काम के लिए उपयोग की जाती हैं। फंक्शन कुंजी की मदद से, हम कंप्यूटर में कुछ कार्य जल्द कर सकते हैं। और अपना समय बचा सकते हैं।
कीबोर्ड की फ़ंक्शन कुंजियों का उपयोग इस प्रकार है।

F1 :- किसी फ़ाइल या प्रोग्राम में मदद की सुविधा (हेल्प) पाने के लिए F1 कुंजी का उपयोग किया जाता है।
F2 :- चयनित फ़ाइल का नाम बदलने के लिए F2 कुंजी का उपयोग किया जाता है। इसके अलावा, वर्ड, एक्सेल में प्रिंट कमांड Ctrl + F2 दबाकर खोला जा सकता है। अधिकांश कंप्यूटरों पर, बूट विंडो खोलने के लिए F2 कुंजी का उपयोग किया जाता है।
F3 :- किसी प्रोग्राम में खोज (सर्च) सुविधा को खोलने के लिए F3 कुंजी का उपयोग किया जाता हैं। उदाहरण के लिए। विंडोज एक्सप्लोरर, गूगल क्रोम, फ़ायरफ़ॉक्स आदि।
F4 :- विंडोज एक्सप्लोरर में एड्रेस बार खोलने के लिए F4 कुंजी का उपयोग किया जाता है।
F5 :- F5 कुंजी को रिफ्रेश करने के लिए उपयोग किया जाता है। MS Word में, फाइंड रिप्लेस विंडो को खोलने के लिए उपयोग किया जाता है। और PowerPoint में प्रेझेन्टेशन को फुलस्क्रीन में देखने में भी उपयोग किया जाता है।
F6 :- आमतौर पर किसी ब्राउज़र में कर्सर की स्थिति एड्रेस बार में ले जाने के लिए F6 कुंजी का उपयोग किया जाता है।
F7 :- F7 कुंजी का प्रयोग MS Word में स्पेलिंग एन्ड ग्रामर विंडो खोलने के लिए किया जाता है।
F8 :- विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टिम में कंप्यूटर को सुरक्षित मोड (Safe Mode) में खोलने के लिए F8 कुंजी का उपयोग किया जाता है। इसके अलावा MS Word में टाइप की गई जानकारी को सिलेक्ट करने के लिए किया जाता है। उदाहरण के लिए। F8 कुंजी को दो बार दबाने पर एक शब्द सिलेक्ट होता है। F8 कुंजी को तीन बार दबाने पर एक वाक्य सिलेक्ट होता है। F8 कुंजी को चार बार दबाने पर पैराग्राफ सिलेक्ट होता है। F8 कुंजी को पाच बार दबाने पर पूरी जानकारी सिलेक्ट की जाती है।
F9 :- Ctrl + F9 कुंजी का उपयोग MS Word में {} साइन जोडने के लिए किया जाता है। और MS Excel में फाईल मिनिमाइज करने में भी मदद करता है।
F10 :- विंडोज एक्सप्लोरर के साथ-साथ इंटरनेट एक्सप्लोरर में मेन्यू बार दर्शाने के लिए F10 कुंजी का उपयोग किया जाता है। Ctrl + F10 कुंजी Word, Excel फ़ाइल को रिस्टोअर या मॅक्झीमाइज करने के लिए उपयोग किया जाता है।
F11 :- F11 कुंजी का उपयोग विंडोज एक्सप्लोरर और इंटरनेट ब्राउज़रों को फुलस्क्रीन मोड में देखने के लिए किया जाता है।
F12: Word, Excel, PowerPoint फ़ाइलों को सहेजने (सेव्ह करने) के लिए F12 कुंजी का उपयोग किया जाता है। साथ ही, Ctrl + F12 कुंजी Word, Excel, PowerPoint फ़ाइलों को खोलने के लिए उपयोग की जाती है।
कीबोर्ड कनेक्ट करना। Computer keyboard connection

कीबोर्ड को कंप्युटर से दो तरह जोड़ा जा सकता है, जैसे कि PS2 पोर्ट या यूएसबी (USB) पोर्ट से। PS2 कुंजीपटल को कनेक्ट करते समय सावधानी बरतें। क्योंकि इस कीबोर्ड में कनेक्शन वायर में छोटे-छोटे तार होते हैं। अगर वे PS2 पोर्ट में ठीक से कनेक्ट नहीं हुएं, तो यह तार टूट सकते हैं। और कीबोर्ड खराब हो सकता है। PS2 KeyboardUSB Keyboard
यदि कंप्यूटर का उपयोग करते समय कीबोर्ड बंद होता है:-
कंप्यूटर का उपयोग करते समय कुछ समय की-बोर्ड बंद हो जाता है। उस समय, कंप्यूटर को रिस्टार्ट करके देखें। या कंप्युटर को बंद करके कीबोर्ड की वायर को निकाल के पुनः जोड के देखें। और कंप्युटर शुरू करके देखें। कीबोर्ड फिर से शुरू हो जाएगा।
शेअर करें …
