कंप्यूटर शुरू या बंद करना । Computer On Off kaise karen

computer on off

कंप्यूटर का उपयोग करते समय, सही तरीके से कंप्यूटर शुरू या बंद करना चाहिए। इससे कंप्यूटर के विभिन्न उपकरण सुरक्षित तरीके से शुरू या बंद होते हैं। इससे अधिकतम आयु के लिए कंप्युटर का उपयोग किया जा सकता हैं।

कंप्यूटर शुरू या बंद करना
Turn On Turn Off the Computer

कंप्यूटर शुरू या बंद करना । Computer On Off kaise karen :

कंप्यूटर पर काम करते समय हमें कंप्यूटर को सही तरीके से बंद करना चाहिए। कंप्यूटर में हमें अपने जरूरत अनुसार कंप्यूटर को बंद करने के लिए कई ऑप्शन मिलते है। जैसे, कंप्युटर लॉक और लॉग ऑफ करना, कंप्यूटर को रिस्टार्ट करना, कंप्युटर हायबर्नेट या स्लीप करना, कंप्युटर बंद करना आदि। इन सभी विकल्पों का उपयोग हम अपने जरूरत अनुसार कैसे करें यह देखते है।

Computer On Off kaise karen इसकी जानकारी निम्नलिखित है।

कंप्यूटर शुरू करना । How to start a computer

कंप्यूटर शुरू करने के लिए, पहले मुख्य स्विच को शुरू करें और फिर कंप्यूटर के पावर बटन को दबाएँ। कुछ क्षणो में कंप्यूटर शुरू होगा।

कंप्युटर लॉक और लॉग ऑफ करना। Lock or Log off the Computer

यदि आपके कंप्यूटर को एक से अधिक व्यक्ति उपयोग कर रहे है, और आपके कंप्यूटर पर एक से अधिक अकाऊंट बनाए गए हैं, तो आपको अपना कंप्यूटर शुरू करने के बाद अपने अकाऊंट पर क्लिक करके और पासवर्ड दर्ज करके साइन इन करना होगा। आप कंप्यूटर का उपयोग करते समय थोड़ी देर के लिए आप अपने कंप्यूटर से दूर जाना चाहते हैं, तो आप थोड़ी देर के लिए अपने कंप्यूटर को लॉक कर सकते हैं। ताकि कोई अन्य व्यक्ति आपके अकाऊंट में प्रवेश न कर सकें।

कंप्युटर लॉक करना। Lock the Computer

आपके कंप्यूटर को लॉक करने के लिए स्टार्ट बटन पर क्लिक करें। दाईं ओर शट डाउन बटन के सामने एरो पर क्लिक करें। और लॉक विकल्प पर क्लिक करें। आपका कंप्यूटर लॉक हो जायेगा।

आपका कंप्यूटर अनलॉक करने के लिए पासवर्ड दर्ज करें और कंप्यूटर को अनलॉक करें।

कंप्युटर लॉग ऑफ करना। Log off the Computer

आप अपना कार्य के बाद अपने अकाऊंट से साइन आउट कर सकते हैं। अपने खाते से साइन आउट करने के लिए स्टार्ट बटन पर क्लिक करें। दाईं ओर शट डाउन बटन के सामने एरो पर क्लिक करें। और लॉग ऑफ़ विकल्प पर क्लिक करें। आपका कंप्यूटर लॉग ऑफ होगा।

कंप्युटर रिस्टार्ट करना । Restart the Computer

कंप्यूटर का उपयोग करते समय आपको कभी-कभी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जैसे की कंप्यूटर का इस्तेमाल करते समय अचानक कंप्यूटर हॅन्ग हो जाना। या लगातार कंप्यूटर का उपयोग करने से, कंप्युटर का धीमा हो जाना। ऐसे समय आपको अपने कंप्यूटर को रिस्टार्ट करना पड़ सकता है। साथ ही, अगर आप कंप्यूटर में एक नया एप्लिकेशन इंस्टाॅल या अपडेट करते हैं, तो आपके कंप्यूटर को रिस्टार्ट करने की आवश्यकता हो सकती है।

कंप्यूटर को रिस्टार्ट करने के लिए, स्टार्ट बटन पर क्लिक करें। दाईं ओर शट डाउन के सामने तीर पर क्लिक करें। और रिस्टार्ट विकल्प पर क्लिक करें। आपका कंप्यूटर बंद हो जाएगा और स्वचालित रूप से पुन: शुरू हो जायेगा।

कंप्युटर हायबर्नेट या स्लीप करना। Hibernate or Sleep the Computer

कभी-कभी आपको अपने कंप्यूटर पर काम करते समय कुछ देर के लिये आराम करना पड़ सकता है। ऐसे समय जहाँ आपने अपना काम बंद किया, वही से फिर से शुरू करने के की आवश्यकता हो सकती हैं। इस स्थिति में आप हाइबरनेट या स्लीप मोड का उपयोग कर सकते हैं। आप हाइबरनेट मोड का उपयोग करके बिजली की बचत कर सकते हैं। हाइबरनेट मोड से कंप्युटर में सिर्फ एप्लिकेशन्स शुरू रखने के लिये बिजली का इस्तेमाल होता है, और बाकी सभी उपकरण बंद रहते हैं। जिससे बिजली की बचत होती हैं।

कंप्यूटर हाइबरनेट या स्लीप मोड पर स्विच करने के लिए, स्टार्ट बटन पर क्लिक करें। दाईं ओर शट डाउन के सामने तीर पर क्लिक करें, और हाइबरनेट या स्लीप विकल्प पर क्लिक करें।कंप्यूटर फिर से शुरू करने के लिए, पावर बटन को शुरू करें। कंप्यूटर शुरू हो जाएगा और आपने जहां आपका काम बंद किया था, वही से फिर से शुरू कर सकते हैं।

कंप्युटर बंद करना । Turn off the Computer

कंप्यूटर का उपयोग होने के बाद आपको सुरक्षित रूप से कंप्यूटर बंद करना चाहिए। जिससे कंप्यूटर अधिक समय तक बिना किसी दिक्कत के चलता रहेगा। कंप्यूटर को गलत तरीके से बंद करने से कंप्यूटर जल्द खराब हो सकता है। या कंप्यूटर हार्डवेयर में दिक्कत हो सकती है।

कंप्यूटर को बंद करने के लिए, कंप्यूटर स्क्रीन पर स्टार्ट बटन क्लिक करें। दाईं ओर शट-डाउन बटन पर क्लिक करें। कंप्यूटर बंद हो जाएगा।