मदरबोर्ड कंप्यूटर सिस्टम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। मदरबोर्ड का मुख्य कार्य कंप्यूटर के सभी हार्डवेयर को आपस में जोड़ना होता है। Motherboard Kya hai मदरबोर्ड क्या है, यह समझने के लिए हम जानना जरूरी है की, मदरबोर्ड अलग-अलग हिस्सों से बना है, जैसे कि स्लॉट, सॉकेट्स, पोर्टस् इत्यादी। मदरबोर्ड संबंधी पूरी जानकारी निम्नलिखित है।
Table of Contents
मदरबोर्ड क्या है । Motherboard Kya hai
मदरबोर्ड कंप्यूटर सिस्टम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। मदरबोर्ड को सिस्टम बोर्ड System Board या मेनबोर्ड Main Board भी कहा जाता है।

कंप्यूटर के विभिन्न हिस्सों में एक दूसरे के साथ मदरबोर्ड के माध्यम से संचार होता है। मदरबोर्ड अलग-अलग हिस्सों से बना होता है। जैसे कि स्लॉट, सॉकेट्स, पोर्टस् इत्यादी। संक्षेप में, मदरबोर्ड कंप्यूटर के विभिन्न घटकों को नियंत्रित करने का काम करता है।
मदरबोर्ड को सर्किट बोर्ड (Circuit Board) भी कहा जाता है। मदरबोर्ड एक प्रिंटेड इलेक्ट्रॉनिक सर्किट बोर्ड होता है, जिस पर सभी आवश्यक उपकरण जैसे, रैम, सी. पी. यु. हार्ड डिस्क आदि जुड़े हुए होते है। साथ ही कीबोर्ड, माउस, मॉनिटर, प्रिंटर, आदि पेरिफेरल डिवाइस भी मदरबोर्ड से जुड़े हुए होते है। मदरबोर्ड कंप्यूटर केस यानि कैबिनेट के अंदर स्थापित किया होता है।
मदरबोर्ड के विभिन्न भागों की जानकारी निम्नलिखित है।
सीपीयु (CPU Kya hai) :
सीपीयू CPU को सेन्ट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (Central Processing Unit) भी कहा जाता है। यह कंप्यूटर का मस्तिष्क (Brain 🧠 ) होता है। और हर कंप्यूटर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। सीपीयू को प्रोसेसर Processor या माइक्रोप्रोसेसर Microprocessor भी कहते है। सीपीयू एक इलेक्ट्रॉनिक माइक्रो चिप होती है। जो की सिलिकॉन से बना हुआ होता है।सीपीयू सिस्टम कैबिनेट में मदरबोर्ड पर स्थित होता है। कंप्यूटर सी. पी. यु. CPU के बिना कोई भी कार्य नहीं कर सकता है।

सी. पी. यु. CPU का आविष्कार फेडेरिको फॉगिन ने किया था। जिसे 1971 में intel के द्वारा जारी किया गया।
intel 4004 दुनिया का पहला माइक्रोप्रोसेसर था।
सीपीयु (CPU) के भाग :
सीपीयु (CPU) के 3 मुख्य भाग होते है।
1 सी यु (CU) :
सी.यु. (CU) का पूरा नाम कंट्रोल यूनिट (Control Unit) होता है। यह सीपीयु (CPU) का सबसे महत्वपूर्ण भाग होता है । और पूरे कंप्यूटर सिस्टिम को नियंत्रित करने का काम करता है । कीबोर्ड, माउस, मॉनिटर, प्रिंटर, आदि पेरिफेरल डिवाइस को नियंत्रित करने का काम सी.यु. CU करता है।
2 ए. एल. यु. (ALU) :
ए. एल. यु. (ALU) का पूरा नाम एरिथेमेटिक लॉजिकल यूनिट (Arithmatic Logical Unit) होता है। ए. एल. यु. (ALU) का उपयोग अंकगणितीय (एरिथेमेटिक Arithmatic) और तार्किक (लॉजिकल Logical) गणनाओं को करने के लिए किया जाता है।
3 मेमरी यूनिट (Memory Unit) :
मेमरी यूनिट (Memory Unit) का उपयोग कंप्यूटर में डाटा एवं इन्फोर्मेशन को स्टोर करने के लिए किया जाता है।
कंप्यूटर मेमरी के दो प्रकार होते है।
1 प्रायमरी मेमरी (Primary Memory)
2 सेकंडरी मेमरी (Secondary Memory)
कंप्यूटर मेमरी के बारे में पूरा पढ़े…..Click here
स्लॉट (SLOTS) :
स्लॉट्स को सिस्टम बोर्ड में विशिष्ट कार्ड जोड़ने के लिए उपयोग किया जाता है।
रॅम स्लॉट (RAM Slot) :

रॅम स्लॉट का उपयोग रॅम चिप्स जोड़ने के लिए किया जाता है।
पी.सी.आय. स्लॉट PCI Slot :

पी.सी.आय. स्लॉट की सहायता से साउंड कार्ड, डिस्प्ले कार्ड, व्हिडिओ कार्ड, इ. कनेक्ट किए जाते हैं।
सी. पी. यु. सॉकेट (CPU Socket) :

मदरबोर्डपर सी. पी. यु. लगाने के लिए सी. पी. यु. सॉकेट CPU Socket का उपयोग होता हैं।
सी. पी. यु. पंखा (CPU Fan) :

मदरबोर्डपर स्थित विभिन्न कांपोनंट्स से होनेवाली गर्मी से सी. पी. यु. को बचाने के लिए सी. पी. यु. फॅन CPU Fan का उपयोग होता है ।
आय.डी.ई. पोर्ट (IDE Port) :

आय.डी.ई. पोर्ट का उपयोग करके IDE हार्ड डिस्क और DVD Writer मदरबोर्ड से कनेक्ट किए जाते हैं।
साटा पोर्ट (SATA Port) :

SATA हार्ड डिस्क एवं DVD Writer मदरबोर्ड से कनेक्ट करने के लिए साटा पोर्ट SATA Port का उपयोग होता है।
बॅटरी (CMOS Battery)🔋:

CMOS बॅटरी का उपयोग कंप्युटर में डेट, टाइम, इत्यादि सेटिंग्ज स्टोर करने के लिए होता हैं। यह बॅटरी खराब होने पर डिफॉल्ट डेट, टाइम, सेटिंग्ज सेट हो जाती हैं।
PS2 माउस किबोर्ड पोर्ट (PS2 Keyboard Mouse) :

PS2 माउस किबोर्ड कनेक्ट करने के लिए PS2 पोर्ट कनेक्टर का उपयोग होता हैं।
व्ही. जी. ए. पोर्ट (VGA Port) :

मॉनिटर को मदरबोर्ड से कनेक्ट करने के लिए व्ही. जी. ए. पोर्ट VGA Port का उपयोग होता हैं।
यु. एस. बी. पोर्ट (USB Port) :

USB पोर्ट को Universal Serial Bus भी कहा जाता हैं। USB पोर्ट की सहायता से हम प्रिंटर, स्कॅनर, पेन ड्राइव्ह, मेमरी कार्ड्स, मोबाईल फोन्स इत्यादी उपकरण कंप्युटर से कनेक्ट कर सकते हैं।
लॅन पोर्ट (LAN Port) :

कंप्युटर को इंटरनेट या अन्य नेटवर्क से कनेक्ट करने के लिए लॅन पोर्ट LAN Port का उपयोग होता हैं।
ऑडीओ पोर्ट (Audio Port) :

कंप्युटर को स्पिकर, माइक इ. कनेक्ट करने के लिए ऑडीओ पोर्ट Audio Port का उपयोग होता हैं।
लॅन कार्ड (LAN Card) :

कंप्युटर को इंटरनेट या अन्य नेटवर्क से कनेक्ट करने के लिए लॅन कार्ड LAN Card का उपयोग होता हैं।
कंप्यूटर केस यानि कैबिनेट के अंदर स्थापित अन्य उपकरणों की जानकारी निम्नलिखित है।
पॉवर सप्लाय युनिट (SMPS) :


पॉवर सप्लाय युनिट (SMPS) का उपयोग कंप्यूटर को बिजली की आपूर्ति के लिए किया जाता है। पॉवर सप्लाय युनिट द्वारा कंप्यूटर के विभिन्न भागों में बिजली की आपूर्ति की जाती है। उदाहरण के लिए। मदरबोर्ड, हार्ड डिस्क, डीवीडी रायटर, आदि। कंप्यूटर के विभिन्न हिस्सों को बिजली प्रदान करने के लिए पॉवर सप्लाय युनिट में विभिन्न पॉवर कनेक्टर होते है।
ऑप्टिकल ड्राइव (Optical Drive) :

ऑप्टिकल ड्राईव्ह Optical Drive का उपयोग सी.डी., डी.व्ही.डी. में स्थित डेटा रीड करने के लिए तथा सी.डी., डी.व्ही.डी. में डेटा राईट करने के लिए होता है।
कंप्यूटर बॅक पॅनल (Computer Back Panel) :
कंप्यूटर बॅक पॅनल में विभिन्न कनेक्शन के बारे में जानकारी इस प्रकार है।

कंप्यूटर कनेक्शन वायर्स (Computer Connection Wires) :
कंप्यूटर के विभिन्न हिस्सों को कनेक्ट करने के लिए अलग कनेक्शन वायर्स का उपयोग किया जाता है। विभिन्न डिवाइसों के कनेक्शन के लिए आवश्यक कनेक्शन वायर्स के बारे में जानकारी इस प्रकार है।
पॉवर केबल (Power Cable) :

Power Cable पॉवर केबल्स का उपयोग कंप्यूटर को बिजली के आपूर्ति लिए किया जाता है। पॉवर केबल का एक हिस्सा मुख्य स्विच से जोड जाता है। और दूसरा हिस्सा पॉवर सप्लाय युनिट से जुड़ा हुआ होता है।
व्ही.जी.ए केबल (VGA Cable) :

व्ही.जी.ए. केबल मॉनिटर को सिस्टम बोर्ड से जोडने के लिए उपयोग किया जाता है। ताकि आप विजुअल फॉर्म में मॉनिटर पर जानकारी देख सकें। व्ही. जी.ए. केबल एक कनेक्शन मॉनिटर और दूसरा पीसी से जोड़ा जाता है।
आय. डी. इ. केबल (IDE Cable) :

IDE Cable आय. डी. इ. केबल IDE हार्ड डिस्क या IDE डी व्ही डी टायटर को मदरबोर्ड से कनेक्ट करने के लिए उपयोग किया जाता है।
साटा केबल (Sata Cable) :

SATA केबल का उपयोग SATA हार्ड डिस्क या डी व्ही डी रायटर को मदरबोर्ड से कनेक्ट करने के लिए किया जाता है।
यु. एस. बी. केबल (USB Cable) :

USB Cable यु. एस. बी. केबल का उपयोग प्रिंटर, स्कॅनर, मोबाईल, कॅमेरा, इत्यादी उपकरण कंप्युटर से कनेक्ट करने के लिए कया जाता है।
इथरनेट केबल (Ethernet Cable) :

इथरनेट केबल को लॅन केबल LAN Cable भी कहा जाता है । इथरनेट केबल का उपयोग अनेक कंप्युटर्स एक-दुसरे से कनेक्ट करने के लिए या कंप्युटर को इंटरनेट कनेक्शन जोडने के लिए किया जाता है।
शेअर करें …
